👁 0 views Views
हापुड़ , सीमन (ehapur news): पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रचलित वादों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाये जाने के अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 05 आरोपियों को 10-10 वर्ष की स़श्रम कारावास व 1,01,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।आरोपी पिलखुवा के गांव सिखैड़ा के साबित व शाहिद ( दोनों सगे भाई), सलीम, रहीस व तसलीम (तीनों सगे भाई) हैं।





























