हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव ढाना में दूल्हे के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी को छोड़ शेष चार आरोपियों को पुलिस ने शांति भंग में निरुद्ध किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ज्ञात हो कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी में दो दिन पहले आई बारात के दौरान गढ़ निवासी दूल्हे और उसके रिश्तेदारों के साथ कुछ बाइक सवार युवकों ने मारपीट करते हुए बरात को वापस ले जाने की धमकी दी थी. मामले में पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया है जिनमें से चार को शांतिभंग में निरुद्ध किया है जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209


























