👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने साइकिल से टक्कर मारकर लोगों की जेब से रूपये निकालने वाले गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।बदमाशों के कब्जे से 10 हजार दो सौ रूपये नगद, बैग,पांच चाकू व घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है।पुलिस ने बदमाशों के नाम पूर्वी दिल्ली का मौ.तोफीक,उधमसिंह नगर का नदीम,मुरादाबाद का मुशाहिद, सम्भल का जाहिद व मुसाहिद बताए हैं।




























