जनपद में 141 केंद्रों पर मनाया गया प्रथम निक्षय दिवस












जनपद में 141 केंद्रों पर मनाया गया प्रथम निक्षय दिवस

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद में बृहस्पतिवार को 141 केंद्रों पर प्रथम निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। इन केंद्रों में जिला स्तरीय चिकित्सालयों के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) शामिल रहे। सभी केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के दौरान चिन्हित लक्षणयुक्त संभावित रोगियों के बलगम के नमूने लिए गए। इसके साथ ही क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए क्षय रोग के लक्षणों की जानकारी दी गई और साथ ही क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया। शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक हर माह की 15 दिन तारीख को सभी चिकित्सा इकाइयों पर निक्षय दिवस का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने बताया – सभी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निक्षय दिवस के मौके पर बताया गया कि हर क्षय रोगी का उपचार जारी रहने तक हर माह पांच सौ रुपए का भुगतान उसके बैंक खाते में किया जाता है। यह राशि निक्षय पोषण योजना से रोगियों को बेहतर पोषण के लिए दी जाती है।
निक्षय दिवस पर एचडब्लूसी पर की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षय रोग विभाग की टीम ने अलग – अलग केंद्रों का दौरा किया। जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी एचडब्लूसी अमीपुर नंगौला पहुंचे। जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर स्पुटम कलेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया और साथ ही केंद्र पर बनाए गए ओपन स्पुटम कॉर्नर को भी देखा। जिला पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर मनोज गौतम ने एचडब्लूसी, दस्तोई और एसटीएलएस बृजेश सिंह ने एचडब्लूसी, सरावा का निरीक्षण किया।

नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं









Related Posts

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

Read more

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

🔊 Listen to this हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैचहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित हापुड़ टैक्स टी 20 क्रिकेट लीग के पांचवे लीग मुकाबले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित
error: Content is protected !!