हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को बुर्ज मोहल्ला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति की जिला अध्यक्ष अर्चना कंसल ने की. उन्होंने नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि देवी के स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है. इस अवसर पर समिति की ओर से अग्निशमन दल के एफएसओ सोमदत्त सोनकर व उत्तम कुमार, सेंसर पाल सिंह, कुंवर पाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवकुमार, विजय राणा, उस्मान खान को सम्मानित किया. समिति की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप पटका व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.समिति की सचिव पूनम सिंहल ने कहा कि दमकल अफसरों के कर्मचारियों के साहस की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है. दमकल विभाग अपनी जान पर खेलकर अग्निकांडो को नियंत्रित करता है और सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है. आज हम उनका सम्मान करके गर्व महसूस करते हैं. इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सुनील कंसल आदि उपस्थित रहे.





























