👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में एक के बाद एक कर तीन बिटोरों में अचानक आग लग गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी जिसने मौके पर पहुंचकर तीनों बिटोरो में लगी आग को बुझाया और काबू पाया।
बता दें कि गांव के एक बिटोरे में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते इसने पास के दो बिटोरो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीन बिटोरे जलकर राख हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर फायर की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। आग पर काबू पाने के बाद देखा गया कि बिटोरे राख में तब्दील हो चुके थे। इस दौरान राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुई।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























