हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील में पटवारी के कमरे में गुरुवार की रात किन्हीं कारणों से आग लग गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। राहत की बात रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
आपको बता दें कि दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली कि हापुड़ तहसील में आग लगी है जिसके पश्चात फायर विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और पटवारी के कमरे में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान एक स्कूटी तथा कुछ दस्तावेज जलकर राख हो गए।




























