हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठीगेट पर मौहल्ला गोपीपुरा की एक तंग गली में स्थापित पावरलूम फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर बाद अचानक आग लगने से करीब दस लाख रुपए का कपड़ा व मशीनरी जल गई। परिवारजनों को सुरक्षित बचा लिया गया।
गोपीपुरा का एक तंग गली में साहिर अंसारी की पावरलूम फैक्ट्री है। फैक्ट्री के प्रथम तल पर परिवारजन रहते हैं। इस फैक्ट्री में पावरलूम से कपड़ा तैयार होता है।
बताते हैं कि सोमवार की दोपहर बाद फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और मशीनरी आदि को चपेट में ले लिया। मौहल्लावासियों ने साहस का परिचय देकर परिवारजनों को सुरक्षित निकाला। सूचना पाकर दमकर मौके पर पहुंची और जब दमकल का पानी खत्म हो गया तो लोग घरों से पानी से भरी बाल्टिया लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों व नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्टसर्किट समझा जा रहा है और करीब दस लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।
समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632
























