हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुलेट बम का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके खिलाफ यातायात पुलिस ने सोमवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर कार्रवाई की जहां आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने देखा कि नाबालिग भी नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं जिनके खिलाफ भी पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की।
यातायात निरीक्षक मनु चौधरी का कहना है कि सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी कर चालक वाहनों को दौड़ा रहे हैं जिनके खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। अतरपुरा चौराहे पर आधा दर्जन दो पहिया वाहनों के चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के साथ-साथ यातायात पुलिस ने बुलेट बम पर भी कार्रवाई की। इस दौरान ओंकार सहरावत व अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





























