
तारों में निकली चिंगारी से लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित गढ़ गेट पुलिस चौकी के पास तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जो मौके पर खड़े थे उन्होंने यहां-वहां भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया इस तरह की तस्वीर आम बात हो चुकी है। बिजली विभाग को मामले में स्थाई समाधान निकालने की जरूरत है।
गढ़ गेट चौकी के पास से तार गुजर रहे हैं। पेड़ों के पास गुजर रहे तारों में अचानक स्पार्किंग हुई जिससे आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और बिजली विभाग से मामले में स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854






























