गेहूं की खेतों में लगी आग, फसल जलकर हुई राख
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में गुरुवार को गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब किसी कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। वहीं दमकल विभाग की टीम भी सूचना पर मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571



























