हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडीसी में रविवार को प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस दौरान काला धुआं उठने लगा जिससे क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि धौलाना के यूपीएसआईडीसी में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली एक फैक्ट्री में किन्हीं कारणों से आग लग गई। इस दौरान दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हापुड़ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571































