हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 13 महिलाओं से पैसे एंठने का मामला सामने आया है। महिलाओं से फाइल बनाने के नाम पर लगभग ₹ 24,650 की ठगी की गई जिसके बाद महिलाओं ने मामली की शिकायत की। मामला जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट का है जहां दो लोगों ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और महिलाओं को पैसे देने के नाम पर उनसे ₹24,650 ठग लिए।

जानकारी के अनुसार दो लोग तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचे जहां उन्होंने मोदी भवन रोड़ के पास महिलाओं को एकत्रित किया और उन्हें बताया कि “हम महिलाओं को कंपनी के द्वारा कार्य करने के लिए पैसे देते हैं।” महिलाएं भी दोनों की बातों में आ गई। दोनों आरोपियों ने महिलाओं से फाइल बनाने के नाम पर 1,890 रू प्रति फाइल ली। कुल मिलाकर 13 महिलाओं से ₹24,650 लिए और महिलाओं को रसीद दे दकर कहा कि वो दो दिन आए। दो दिन बाद जब महिलाएं वहां पहुंची तो कोई नहीं आया। यहां तक कि कई दिनों तक महिलाओं ने इंतजार किया लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया। जब मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो फोन भी स्विच था। महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ और पीड़ित महिलाओं ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। पीडि़त महिलाओं ने थानाध्यक्ष गढमुक्तेश्वर से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

499 में करें Unlimited Lunch, 555 में करें Unlimited Dinner (For 2 Guests). Call 790620417






























