
👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा शहर की सड़कों पर लगे सबमर्सिबल संचालकों के खिलाफ अब नगर पालिका अभियान चलाने जा रही है। पालिका द्वारा अब तक 3500 सबमर्सिबल चिह्नित किए गए हैं, जल्द ही इनसे जुर्माना वसूलने का अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सड़कों पर सबमर्सिबल नहीं लगाया जा सकता है। सड़कों पर सबमर्सिबल लगने से भूःजल दोहन होने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होती है। जल्द ही संचालकों को नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























