
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई. आई. ए. चैप्टर हापुड़ के चेयरमैन शांतनु सिंहल की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धीरखेडा़ पर एक मंथन बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मोहित, असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग, मेरठ को आमंत्रित किया गया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने राज्य एवं केन्द्र सरकार के द्वारा एमएसएमई उद्योगों के लिए टेक्निकल अपग्रेडेशन स्कीम के अन्तर्गत प्लांट, मशीनरी और जेनसेट पर दी जाने वाली सब्सिडी तथा एमएसएमई पालिसी 2022 के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उद्योगों से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सचिव पवन शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर द्वारा दी गई जानकारी के लिए उनका धन्यवाद किया। बैठक में विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, लवलीन गुप्ता, आकाश शर्मा, जय नारायण गोयल, पारश जैन, राहुल गर्ग, संदीप अग्रवाल तथा अन्य उधमी बन्धु उपस्थित रहे।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181























