शराब के धंधेबाज पर अर्थदण्ड
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):अभियुक्त गौरव पुत्र प्रदीप कुमार द्वारा अवैध रूप से शराब बेचना पाया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 850/2011 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय ACJ(JD) द्वितीय हापुड़ द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय उठाने तक की सजा व 2,900/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अपराधी
गौरव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी दक्षिणीपुरी अम्बेडकरपुरी थाना अम्बेडकर नगर दिल्ली है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065


























