👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एआरटीओ विभाग ने सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे 34 वाहनों को सीज किया और 132 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान विभाग ने करीब 34 लाख का राजस्व वसूला।
25 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में बिना टैक्स दिए सड़कों पर दौड़ रहे 14 कमर्शियल वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही ओवरलोड चल रहे 20 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें भी सीज कर दिया। 132 वाहनों का चालान किया गया है। छह दिन तक चले अभियान के दौरान विभाग ने 34 लाख का राजस्व वसूला है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

























