👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस की सख्ती के बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 पियक्कड़ों को दबोचा है जिनके खिलाफ 34 पुलिस एक्ट अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है और 4500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
देहात पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र में अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों को दबोचा। बताया जा रहा है इनके कब्जे से पुलिस ने शराब आदि भी बरामद की है। पियक्कड़ों को सबक सिखाने के लिए उनके विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट और एमवी एक्ट के तहत कार्य की गई है। 4500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























