
जानिए हापुड़ में राम बारात किन-किन मार्ग से निकलेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बारात की सभी तैयारियां को श्री रामलीला समिति हापुड़ अंतिम रूप दे चुकी है। पितृ विसर्जन अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 शनिवार की है।
समिति के सूत्रों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बारात हापुड़ के एसएसवी कॉलेज परिसर से शनिवार को दिन छिपने के बाद शुरू होगी। राम बारात कॉलेज से मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड, श्री देवी मंदिर तिराहा, रेलवे रोड, अतरपुरा चोपला, गढ़ रोड होते हुए पक्का बाग पर विश्राम करेगी। राम बारात बैंड बाजे, ढोल, ताशे आदि सहित करीब 70 झांकियां शामिल होंगी। सभी झांकियां को भोंडे नृत्य आदि से दूर रखा गया है। राम बारात भगवान श्री राम की लीलाओं से जुड़ी प्रेरणादायी झांकियां शामिल होंगी।
पुलिस की रहेगी कड़ी व्यवस्था- भगवान श्री राम बारात मार्ग पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। हरकतबाज, हुड़दंगी बख्शे नहीं जाएंगे। सादी वर्दी में पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाशी भी लेगी।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















