हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपीडा द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। मिट्टी भराव का कार्य पूर्ण न होने से गंगा एक्सप्रेसवे का काम पूरा नहीं हो सका है। शासन के निर्देश है कि वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले से पहले एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा होना है लेकिन मिट्टी भराव न होने के कारण गंगा एक्सप्रेस का कार्य अधूरा लटका हुआ है।
आपको बता दें कि यह गंगा एक्सप्रेसवे जिले के 29 गांव से होकर गुजर रहा है। कंपनी के अधिकारी किसानों द्वारा दाम बढ़ाने के बाद भी मिट्टी न देने की बात कह रहे हैं। मिट्टी भराव के बिना पक्का निर्माण नहीं कराया जा सकता। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक लगभग 600 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। मिट्टी भराव ना होने के कारण जिले में सिंभावली और बाबूगढ़ क्षेत्र में मिट्टी भराव का कार्य सबसे अधिक लटका हुआ है। इसके बाद भी अधिकारी चिंतित नजर नहीं आ रहे है। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए फ्लाईओवर जैसे काम भी रोक दिए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























