हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से मैदान में उतरे जहां उनके साथ करनपुर जट्ट में अभद्रता की गई. साथ ही ग्रामीणों पर बिजली विभाग की टीम ने मार पिटाई का आरोप लगाया. अवर अभियंता सुंदरलाल ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. सुंदरलाल का आरोप है कि उनके साथ अशोक कुमार, मोहम्मद शकील, अमित राणा, कुलदीप राणा आदि बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से करनपुर जट्ट पहुंचे जहां एक व्यक्ति के यहां छापा मारा. पूछताछ के दौरान विद्युत उपभोक्ता भड़क गया और उसने मार पिटाई शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























