👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राहक को लेकर दो महिला दुकानदारों में मार पिटाई हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चढ़कर वायरल हो रहा है। बता दें कि तीर्थ नगरी से इस तरह की मार पिटाई का वीडियो यह पहला नहीं है बल्कि इससे पूर्व भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जहां ग्राहकों को लेकर दुकानदारों में मार पिटाई होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक छोटा सा बच्चा रो रहा है लेकिन दोनों महिला एक दूसरे की पिटाई कर बाल खींचने में लगी हुई हैं। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
























