हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नानई में शनिवार को नलकूप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे जिन्होंने बच्चों को समझने की जगह आपस में ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























