कार की डिवाइडर से जबरदस्त भिड़ंत, पहिंया हुआ गाड़ी से अलग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान एक बाइक भी गाड़ी की चपेट में आ गई। सड़क हादसे के दौरान चार लोग घायल हो गए जिन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। अगला पहिया अलग हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला शुक्रवार का है जब एक गाड़ी गढ़ की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे यह गाड़ी हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी का अगला पहिया गाड़ी से अलग हो गया। गाड़ी ने एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

🔊 Listen to this पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर…

Read more

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
error: Content is protected !!