
👁 0 views Views
बुखार ने निगल ली नौ साल के सौरभ की जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी नौ साल के सौरभ की जान बुखार ने निगल ली। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान सौरभ की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मीरा रेती निवासी राकेश के नौ साल के बेटे सौरभ की सात दिन पहले अचानक तबीयत खराब हुई जिसे चिकित्सक ने उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन तबीयत में कुछ सुधार न होने पर उसे मेरठ के अस्पताल ले गए। इसके बाद उपचार वहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो मातम छा गया।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854































