हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ निवासी एक महिला चिकित्सक के साथ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उधम सिंह नगर के मसवासी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला चिकित्सक का आरोप है कि वह फिलहाल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रहती है जो कस्बे के एक निजी अस्पताल में पिछले सात वर्षों से चिकित्सक का कार्य करती आ रही है। महिला तीन वर्ष पूर्व स्वार कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा पट्टी कला गांव निवासी एक युवक के संपर्क में आई जिसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो युवक टालमटोल करता रहा और और धमकी देने लगा कि यदि शादी का दबाव बनाया तो वह महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और जान से मार देगा जिसके बाद महिला ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के मसवासी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























