
हापुड़ के पूर्व जिला जज एवं वर्तमान में न्यायमूर्ति अजय कुमार (द्वितीय) उच्च न्यायालय इलाहाबाद का सम्मान समारोह आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन द्वारा बार रूम, जिला हापुड़ में जिले के पूर्व जिला जज एवं वर्तमान में न्यायमूर्ति अजय कुमार (द्वितीय), उच्च न्यायालय इलाहाबाद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष संजय कंसल एवं सचिव वीरेंद्र सैनी द्वारा न्यायमूर्ति को पुष्पमाला पहनाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात् बार रूम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मान अर्पित किया।
इस अवसर पर ठाकुर गजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुनील अग्रवाल, नरेंद्र सिंह मान एवं जहीर नवाब ने मंच से माननीय न्यायमूर्ति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल आजाद, अधिवक्ता ने किया।
अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति अजय कुमार ने हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हापुड़ बार ने मुझे सदैव स्नेह और सम्मान दिया है। मैं हापुड़ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का हृदय से आभारी हूँ।
सचिव वीरेंद्र सैनी ने न्यायमूर्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए गौरव का दिन है। अध्यक्ष संजय कंसल ने समारोह का समापन करते हुए कहा कि आज हापुड़ बार एसोसिएशन के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे जिले के जिला जज साहब आज हमारे बीच माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, इलाहाबाद बनकर उपस्थित है, उन्होंने हमारे जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है। हापुड़ बार एसोसिएशन उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है।
कार्यक्रम में अनिल शिशोदिया, तेजवीर सिंह, भोपाल शिशोदिया, विकास त्यागी, अजीत चौधरी, गौरव नागर, अक्षय गुप्ता, उज्जवल कंसल, अजय सैनी, शिवमंगल लाल, नितिन पूनिया, नरेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, सुधांशुदत्त शर्मा, राजीव शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158

































