हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद हापुड़ ने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की है जिसके माध्यम से हापुड़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने में गति मिलेगी। बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा इस प्लांट की स्थापना हापुड़ के पास स्थित गांव दादरी में दादरी रोड पर की गई है। अमृत योजना के तहत यह प्लांट स्थापित किया गया है।
सरकार शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी के चलते भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अमृत योजना के अंतर्गत एफएसटीपी प्लांट स्थापित किया गया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























