हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई के निवासी 45 वर्षीय मनवीर पुत्र लटूर और उसके दो वर्ष के बेटे की सड़क हादसे में बुधवार को मौत हो गई। यह हादसा मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव भटेरा के पास हुआ। बता दें कि मनवीर, उसकी पत्नी अनीता, उसका बेटा शौर्य और एक अन्य महिला बाइक पर सवार होकर मेरठ के शोभापुर गांव से अपने घर गांव दौतई लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मनवीर की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 साल के बेटे शौर्य ने भी दम तोड़ दिया। अनीता और अन्य महिला का इलाज जारी है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























