हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहुनी निवासी 61 वर्षीय मूलचंद त्यागी अनी पुत्रवधू ज्योति के साथ किसी काम से हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह ततारपुर बाईपास पर पहुंचा तो एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मूलचंद काफी दूर जाकर गिरा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पुत्रवधू ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























