हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वतंत्रता के अवसर पर ग्राम कनिया कल्याणपुर में न्यायाधीश मनोज सिद्धू व गरिमा सिद्धू ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. न्यायाधीश मनोज सिद्धू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि वह भी इसी स्कूल में इसी तरह बच्चों के बीच बैठकर पढ़ा करते थे लेकिन अपनी मेहनत और गुरुओं के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं. उसके बाद ग्राम प्रधान पति जय भगवान शर्मा ने बच्चों को उपहार बांटे. इस मौके पर नरेंद्र फौजी, डालचंद फौजी, भगवान शरण, महाराज नरेश कुमार राशन वाले, कपिल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए और सैकड़ों बच्चों ने सभी का मन मोह लिया. तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया.























