हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी। हालांकि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर 88.19 प्रतिशत छूट दे रही है। दरअसल विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान रालोद और सपा सदस्यों ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का सवाल उठाया। रालोद और सपा सदस्यों ने एक स्वर में बार-बार यही प्रश्न पूछा जिसके जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर 88.19 प्रतिशत की छूट दे रही है। विधानसभा में सरकार ने इशारों-इशारों में जता दिया कि वह सिंचाई के लिए किसानों को पूरी तरीके से मुफ्त बिजली नहीं देगी। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने जब यही प्रश्न किया तो ऊर्जा मंत्री कुछ नहीं बोले और ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मंत्री कह चुके हैं कि सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली नहीं देंगे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर






























