किसानों को मिलेंगे दलहन व तिलहन के बीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेस सरकार ने घोषणा की है कि सूबे के आठ लाख किसानों को दलहन व तिलहन के बीज दिए जाएंगे। सरकार की इस योजना से जनपद हापुड़ के किसान भी लाभान्वित होंगे। बता दें कि हापुड़ सरसों उत्पादन में सदैव अग्रणी रहा है। सरकार की घोषणा से सरसों उत्पादकों के चेहरे खिले है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कहा कि रबी में दलहन व तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस बार करीब आठ लाख किसानों को बीज की मिनी किट का वितरण किया जाएगा। तोरिया, राई, सरसों एवं अलसी की दो-दो किलो की 5,56,578 किट दी जाएंगी। दलहनी फसलों में चना, मटर व मसूर के बीज, की आठ से 20 किलो तक की पैकिंग में 2,43,065 मिनी किट दी जाएंगी। सूखा या बाढ़ प्रभावित किसानों को उसी के अनुसार बीज दिए जाएंगे।
लोक भवन में मंत्री ने प्रेस को बताया कि खरीफ दलहन का कुल रकबा 11.12 लाख हेक्टेयर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.50 लाख हेक्टेयर अधिक है। चूंकि पश्चिम यूपी में धान की फसल पहले तैयार होती है इसलिए वहां एक अक्टूबर से धान की खरीद होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदा जाएगा। इस बार 70 लाख टन से अधिक खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पीएम कुसुम योजना के तहत अब तक 22,514 सोलर पंप लग चुके हैं, इस वर्ष 30 हजार सोलर पंप लगाए । जाएंगे। रबी की फसल कुल 123 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराने का लक्ष्य है। इसमें गेहूं के 4,96,000 क्विंटल बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की योजना है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
































