किसान के गेहूं रोकने से भाव उछले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान द्वारा गेहूं रोक लिए जाने से गेहूं के भावों में तेजी का रुख बना है और इस कारण गेहूं का सरकारी खरीद लक्ष्य फिसड्डी है और पूरा होने के लक्षण भी दिखाई नहीं दे रहे है। दिसावर की मंडियों में गेहूं का 2300-2300 रुपए प्रति क्विंटल की खबरें है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। किसान को उम्मीद है कि गत वर्ष की भांति गेहूं के भाव रिकार्ड कायम करेंगे। हापुड़ में मंगलवार को गेहूं 2370 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। हापुड़ मंडी में फिलहाल गेहूं की आवकें शून्य है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























