हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (भानु) की अगुवाई में एचपीडीए पर कथित उत्पीड़न के विरोध में जारी किसानों के धरने पर सोमवार को किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने रालोद व समाजवादी पार्टी के नेता भी धरनास्थल पर पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) की अगुवाई में सोमवार की सुबह गांव अच्छेजा, श्यामनगर, सबली आदि गांवों के किसान बड़ी तादाद में हापुड़ देकर प्राधिकरण के विरुद्ध नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि वर्ष-2005 में प्राधिकरण ने किसानों की भूमि 800 रुपए प्रतिवर्ग गज में किसानों की सहमति के बिना प्राधिकरण के हक में कर ली और अब किसानों को 19 हजार रुपए की दर से लौटाने की कह रही है। यह किसानों का उत्पीड़न है।
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार किसानों के बीच धरनास्थल पर पहुंचे और आश्वासन देकर किसान आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया। किसान लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333


























