हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गन्ना सहकारी समितियों के सभी 11 खाद केंद्र पर डीएपी खाद खत्म होने से किसानों को उर्वरक के लिए भटकना पड़ रहा है। एक हफ्ते से स्टॉक खत्म पड़ा है जिसकी वजह से किसान परेशान है। कोऑपरेटिव विभाग की सहकारी समितियों पर डिमांड बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्थित रख पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। बता दें कि गन्ना समितियों के खाद केंद्रों से किसानों को उधार में उर्वरक मिल जाते हैं जिसका गन्ना भुगतान के दौरान पैसा कट जाता है। फिलहाल आलू, गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। बुवाई के दौरान डीएपी उर्वरक की आवश्यकता होती है लेकिन एक सप्ताह से गन्ना समितियों के खाद केंद्र पर डीएपी नहीं मिल रही है जिसकी वजह से किसान बेहद परेशान है।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590






























