हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ता पारा, बिजली की अघोषित कटौती और भीषण गर्मी से किसान का हाल बेहाल है. किसान का कहना है कि उसकी फसल में बीमारियां भी लग रही हैं. ऐसे में समय पर बारिश ना होने से और बिजली की लगातार हो रही कटौती की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आसमान की ओर देखता किसान कई उम्मीद लगाए बैठा है जिसे अपनी फसल के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार है.
हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में जब किसानों से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही विद्युत आपूर्ति पर ध्यान देना चाहिए. बिजली कटौती से किसान की फसल पर काफी ज्यादा असर पड़ा है. समय पर खेतों में पानी ना लगने की वजह से परेशानियां आ रही हैं. सरकार जल्द से जल्द कारगर कदम उठाए.




























