👁 0 views Views
नई मंडी का धर्म कांटा खराब होने से किसान खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी स्थल के प्रथम गेट पर स्थापित धर्म कांटा खराब हो जाने के कारण किसानों के धान व अन्य कृषि उत्पादन वजन कराने के लिए अन्य धर्म कांटों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
धर्म कांटे पर तैनात कर्मचारी के अनुसार मंगलवार की रात को भारी वाहन धर्म कांटे पर आ गया जिसमें धर्म कांटे की क्षमता से अधिक माल लदा था, परिणाम स्वरुप धर्म कांटा खराब हो गया। ठीक होने के बाद ही चालू हो पाएगा। किसानों की मांग है कि नवीन मंडी के धर्म कांटे को अविलम्ब चालू किया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























