हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को हापुड़ में किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल किसान देशभक्ति का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ की अगुवाई में सोमवार को किसान हाथों में तिरंगा लिए हुए स्वर्ग आश्रम रोड पर सोमवार को एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा में महिलाएं भी शामिल हुई। देश भक्ति से परिपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सीएमओ डा.सुनील कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
राष्ट्रीय संस्था सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, त्यागी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा ने हापुड़ के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया और लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में शामिल ज्ञानेंद्र त्यागी, सुमन त्यागी, विजय वर्मा, मुकेश प्रजापति, मुकेश त्यागी आदि नगर भ्रमण के बाद नगर पालिका स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचे, जहां लोगों न आजादी की लड़ाई में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।























