अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों का धरना हुआ समाप्त










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्याम नगर रेलवे फाटक के पास भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धरना देकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में संगठन ने मांग की कि हाल ही में प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर बंद किए गए रेलवे अंडरपास को खोला जाए जिससे किसानों को परेशानी ना हो। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन करेंगे। ऐसे में एहतियातन के तौर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मौके पर हापुड़ पुलिस, पीएसी, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। हालांकि एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह व रेलवे अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ। इस दौरान किसानों ने एसडीएम व रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि हाल ही में रेलवे विभाग ने श्याम नगर प्रीत विहार मार्ग पर मोदीनगर रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने वाले अंडरपास को बंद कर दिया था। विभाग का कहना था कि यहां से अवैध रूप से आवाजाही हो रही है जिसकी वजह से हादसा हो सकता है। ऐसे में विभाग ने रास्ते को बंद कर दिया। रास्ता बंद होने से गुस्साए किसान बुधवार को धरने पर बैठ गए। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया और उनकी मांग को अधिकारियों तक पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

पक्का बाग में अवैध निर्माण

🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
error: Content is protected !!