👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में किसान यूनियन ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धरना देकर प्रदर्शन किया. हालांकि अधिकारियों ने समझाया और कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया.
आपको बता दें कि धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीती 8 फरवरी को थाने में तैनात एक दरोगा ने किसान यूनियन के कार्यकर्ता से अभद्रता की थी. चुनाव के बाद किसानों ने शुक्रवार को दरोगा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धरने प्रदर्शन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की. मामले की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसानों को शांत कराया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ.


























