किसानों ने एचपीडीए से मांगा न्याय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसान प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एचपीडीए के उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन देकर कहा कि गांव अच्छैजा की सड़क किनारे बसी आबादी को छिपाकर ग्रीन बैल्ट नक्शे में दर्शाया है, जो किसानों के साथ धोखा है।
किसानों ने मांग की है कि वस्तु स्थिति के लिए मौके का दौरा कर किसानों के साथ न्याय किया जाए, वरना किसान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजवीर भाटी, मोनू त्यागी, यशवीर सिंह तथा महेंद्र त्यागी उपस्थित थे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:




























