हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में रविवार को किसानों की गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर महापंचायत हुई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने हुंकार भरी और कहा कि प्रशासन द्वारा किसान को अनदेखा किया जा रहा है। किसान को बिना बताए फसल को नष्ट कर दिया गया है। किसान की भूमि को जबरदस्ती अधिग्रहण करके उसका पूर्ण मुआवजा नहीं दिया है। किसान पर अत्याचार किया जा रहा है। किसान चार जुलाई से धरने पर बैठे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और किसान नेताओं ने कहा किसान तब तक धरना समाप्त नहीं करंगे जब तक किसानों को पूर्ण मुआवजा न मिल जाए। किसानों ने कहा कि जो फसल नष्ट की गई है उसका भी मुआवजा मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द किसानों की समस्या हल करें नहीं तो आने वाले कल का जिम्मेवार प्रशासन स्वयं होगा।। ततारपुर, पटना, सिंभावली, श्यामपुर, अक्खापुर, सादुल्लापुर, वैठ, सिखेड़ा, राजपुर, जनुपूरा, खिलवाई, फुलडेरा आदि गांवों के किसान इस दौरान उपस्थित रहे।























