
“देरी से किए गए भुगतान का ब्याज किसानों को तत्काल मिले”: सरदार वीएम सिंह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1996 से लेकर 2026 तक देरी से किए गए भुगतान का 15 फ़ीसदी ब्याज दिया जाए।
हापुड़ पहुंचने पर सभी ने किसान नेता सरदार वीएम सिंह का स्वागत किया। आपको बता दें कि बुधवार को किसान एकत्र होकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महापंचायत में शामिल हुए किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों का तत्काल भुगतान कराया जाए। साथ ही 1996 से लेकर 2026 तक किए गए विलंब भुगतान पर 15 फीसदी का ब्याज दिया जाए। समय पर भुगतान न होने के कारण युवा खेती नहीं कर रहे। यह घाटे का सौदा बनता जा रहा है। ऐसे में किसानों का समय पर भुगतान किया जाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















