हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन के तत्वाधान में सिंभावली और लोदीपुर बिजली घर पर चल रहा किसानों का क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। अनशन का गुरुवार को 13वां दिन है लेकिन उनके क्रमिक अनशन पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में अभी तक लोदीपुर सोभन समेत कई ग्रामीणों के ग्रामीण भी शामिल हुए। गुरुवार को रिंकू सिंह, सतवीर सिंह, निशांत कुमार, संजीव कुमार व तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। किसानों का कहना है कि गलत तरीके से बनाए जा रहे बिजली बिलों को ठीक कराया जाए, नलकूप को मुफ्त कनेक्शन दिए जाएं आदि।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























