👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि गुलावठी के गांव भटोना निवासी एक व्यक्ति की शादी बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुई थी। 23 नवंबर को युवक का शव बाबूगढ़ क्षेत्र में मिला। मृतक की बहन को आशंका है कि भाई के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है जिन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अपनी मांग के समर्थन में पदाधिकारी ने पुलिस को एक पत्र सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























