👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और किसान पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने नाराजगी जताई कि उनके एक किसान नेता को जेल भेज दिया गया है। हालांकि नेताओं ने इस दौरान किसान की गलती को भी स्वीकार किया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों का ध्यान आवारा पशुओं, शुगर मिल द्वारा अटके हुए भुगतान आदि की ओर भी खींचा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारी से मिलने पहुंचा। इस दौरान जसवीर सिंह, रामपाल सिंह, राकेश प्रधान, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।





























