हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आनंद विहार योजना के लिए दुकानों, भवनों और कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में भवन बचाओ संघर्ष समिति और किसानों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। समिति ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को जारी रखेंगे।
किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने कहा कि प्राधिकरण के तत्कालीन वीसी ने प्रतिष्ठानों को विनियमित करने की इच्छा जाहिर की थी और यह भी कहा था कि मकान में दुकानों को भी नियमित करने से आवासीय योजना पर कोई प्रभाव नहीं होगा लेकिन उनके प्रस्ताव पर प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। एचपीडीए के अधिकारी उनकी जमीन छोड़ने की एवज में 19 हजार रुपए वर्ग मीटर की दर से पैसा जमा करने के लिए कह रहे हैं जबकि इस भूमि का 261 रुपए वर्ग मीटर की दर से मुआवजा तय किया गया है। अपनी मांगों के समर्थन में किसान नूतन त्यागी, सुबोध त्यागी, अमित त्यागी, संजय त्यागी, पप्पू त्यागी, हरि प्रकाश, जानी त्यागी, देवराज आहूजा, ओम प्रकाश, राजू त्यागी, विक्की, गौरव, हर्षवर्धन आदि के साथ मंगलवार को धरने पर बैठ गए।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093





























