हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में पिछले लगभग 20 दिनों से चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया। स्थानीय युवाओं को रोजगार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ है। किसान सभा के जिला प्रभारी टीकम नागर ने बताया कि किसान विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। किसानों ने नोएडा आ रहे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कूच करने का आह्वान किया तो अधिकारी शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ताकर किसानों को भरोसा दिलाया कि योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखे ज्ञापन देने के कार्यक्रम को एसडीएम संतोष उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद वापस ले लिया। अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शांत होकर वापस लौट गए। इस दौरान धौलाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट भी रहे।
वीर सिंह नगर, अजब सिंह प्रधान, सुरेंद्र, हरिश्चंद्र, वीरेंद्र, अमरपाल, ब्रह्मपाल सिंह, सुशील प्रधान, सतबीर, धर्मवीर, अबूजर चौधरी आदि किसान इस दौरान मौजूद रहे।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























