
हापुड, सीमन (ehapurnews.com ): हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर किसानों की समस्याओ की गूंज थी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने उप जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और मांग की कि सरसों के क्रेय केंद्र गढ़ व हापुड़ में समय से खोले जाए।बिजली के मरम्मत के कार्य को समय से कराया जाए जिससे समय से बिजली मिल सके।
भूमि संरक्षण विभाग की जानकारी किसानों के दी जाए।.प्रेमदत्त, राकेश, योगेश निवासी दत्तियाना की जमीन माधापुर मोजम्मपुर खतोनी नंबर 400 की मिट्टी गंगा एक्सप्रेस के लिए अरिहंत कंपनी ने उठाई थी, जिसके आज तक इन्हें पैसे नहीं दिए गए जिसमे सुमित, दीपक ठेकेदार है।गन्ना मिल द्वारा किसानों को खेती में लगने वाली दवाइयां पर छूट दी जाए।बाबूगढ़ छावनी में श्री कटार सिंह जिला संरक्षक के मकान के पास डाकखाने के बराबर में बिजली खंभा तिरछा है जिसे तुरन्त ठीक किया जाए।इस मौके पर कटार सिंह, राजवीर भाटी, महेंद्र सिंह त्यागी आदि उपस्थित थे।
























